IPL 2026: फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

IPL 2026: फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई।अहमदाबाद में टीम की बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई।राहत की बात रही कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे।

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने थकान और लगातार यात्रा को टीम के खराब प्रदर्शन की वजह मानने से साफ इनकार कर दिया है।

सोलंकी ने खेल भावना का परिचय देते हुए कहा कि वह ऐसा कोई भी बहाना बनाकर आरसीबी की जीत का श्रेय कम नहीं करना चाहते कि उनकी टीम कम दिनों में ज्यादा मैच खेलने के कारण थकी हुई थी। उन्होंने माना कि उनकी टीम की सोच इस तरह के बहाने बनाने की नहीं है।

सोलंकी ने मैच की समीक्षा करते हुए आगे कहा कि निश्चित रूप से 155 रन का स्कोर औसत से कम था, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाड़ियों ने इस छोटे स्कोर का बचाव करने के लिए मैदान पर शानदार संघर्ष किया।

उन्होंने यह भी कहा कि टीम आगामी दिनों में इस बात का आकलन जरूर करेगी कि वे कहां और क्या अलग कर सकते थे, लेकिन खेल में यह भी स्वीकार करना होगा कि कभी-कभी सामने वाली टीम भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करती है।

गुजरात टाइटंस के लिए यह रात न सिर्फ खिताब गंवाने की वजह से निराशाजनक रही, बल्कि मैच के बाद लौटते समय टीम को एक बड़े तनाव का सामना भी करना पड़ा। दरअसल, लौटते वक्त खिलाड़ियों की बस में आग लगने की एक बेहद डरावनी घटना सामने आई।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि सभी खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।