नई दिल्ली। आईपीएल शुरू होने के साथ ही कई खिलाड़ियो के घायल होने से टीम मैनेजमेंट काफी परेशान दिख रहे हैं। हालांकि कई घायल खिलाडी अब स्वस्थ होने के करीब हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान की भूमिका में हैं।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके मुख्य गेंदबाज नेथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
पंजाब किंग्स को भी अपने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की कमी खल रही है, जो अपने निजी कारणों (पिता बनने के कारण) से शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
आज के मैच में सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी पर भी होंगी, जिनका एक प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे प्रशंसकों में उनकी बल्लेबाजी को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।