रोहित 92 पर आउट, राहुल और नमन धीर संभालेंगे भारतीय पारी
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मैच में रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद अब भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी केएल राहुल और नमन धीर पर आ गई है।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश 92 रन के निजी स्कोर पर वे कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
ऋतुराज गायकवाड़ 25 रन पर आउट
उनके जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे भी 57 रन बनाकर जेडन सील्स की गेंद पर कैच दे बैठे। भारत का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है और क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने नए बल्लेबाज नमन धीर आए हैं ।
रोहित और ऋतुराज के बीच शतकीय साझेदारीरोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 23 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
रोहित की शानदार बल्ले बाज़ी
रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 63वां अर्धशतक है।
शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने सूझबूझ से भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की ।
रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया और क्रीज पर ऋतुराज 29 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। इसी दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रचते हुए बतौर सलामी बल्लेबाज ओपनर सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने की ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
