युद्ध विराम की शर्तो का उल्लंघन, ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट
नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क)। कल इज़राइल द्वारा लेबनान पर किये गए ताबड़तोड़ हमलो में 255 लोगों की मौत हो गयी। ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन करार देते हुए होर्मुज स्ट्रेट को एक बार फिर बंद कर दिया है।
लेबनान पर इज़राइली हमलो के बाद एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है और सीज फायर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
ईरान का आरोप है कि इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं, जो उसके अनुसार शांति समझौते की शर्तों के खिलाफ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि लेबनान में शांति इस समझौते का हिस्सा थी, जबकि अमेरिका और इजरायल का कहना है कि यह केवल ईरान-अमेरिका संघर्ष तक सीमित था।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने बुधवार को घोषणा की कि इजरायली हमलों के जवाब में जलडमरूमध्य (Strait) को फिर से बंद किया जा रहा है। हालांकि, गुरुवार को ईरान ने कहा कि वह कुछ वैकल्पिक समुद्री मार्ग प्रदान कर रहा है, लेकिन समुद्री बारूदी सुरंगों (Sea Mines) के खतरे का हवाला देते हुए मुख्य मार्ग पर यातायात को नियंत्रित कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक: PM मोदी को दी मर्यादा में रहने की सलाह
फिलहाल, होर्मुज स्ट्रेट के पास फंसे हजारों जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है, क्योंकि ईरान ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रवेश करने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने जलडमरूमध्य बंद करने को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया और इसे फिर खोलने की मांग दोहराई। वहीं ईरान ने संकेत दिया है कि वह जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूल सकता है, जबकि अमेरिका इसका विरोध कर रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
