क्या फिर से पलटी मरने की तैयारी में हैं नीतीश कुमार

क्या फिर से पलटी मरने की तैयारी में हैं नीतीश कुमार

आरजेडी की पूर्व विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके ‘मन डोलने’ को लेकर सियासी चर्चा छेड़ दी है

बिहार: भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है, जहां विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के अंदर से भी निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग उठ रही है।

इसी राजनीतिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आरजेडी की पूर्व विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने रविवार (21 जून, 2026) को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है।

एज्या यादव ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “बिहार में मौसम का हाल बाद में पता चलता है, लेकिन नीतीश जी का मन डोलने की चर्चा पहले शुरू हो जाती है!

” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे नीतीश कुमार का यह बयान मौजूदा भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ा हो और उनके मौजूदा सियासी रुख में बदलाव का संकेत हो।

हालांकि, हकीकत यह है कि यह वीडियो अप्रैल 2023 का है, जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे। उस समय उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत के दौरान मीडिया के सामने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या पर दुख जताते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।

वर्तमान में नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और इस पुराने बयान को मौजूदा एनकाउंटर की घटना से जोड़कर भ्रामक रूप से वायरल किया जा रहा है


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं