भोजपुरी और बॉलीवुड के अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला नेअभिनय से दूर चुनी भारतीय सेना की राह
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मो में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपने पिता से बिल्कुल अलग रास्ता चुना है
नई दिल्ली: भोजपुरी और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने ग्लैमर की दुनिया से हटकर देश सेवा का कठिन और प्रेरणादायक रास्ता चुना है। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद इशिता का रुझान बचपन से ही सशस्त्र बलों की तरफ रहा है।
इशिता ने एनसीसी (NCC) कैडेट के रूप में अपनी कड़ी सैन्य ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और वह गणतंत्र दिवस परेड का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्सेज में सेवाएं दी हैं।
अभिनेता रवि किशन अक्सर अपनी बेटी के इस जज्बे पर गर्व महसूस करते नजर आए हैं। महिला दिवस 2025 के एक इंटरव्यू में उन्होंने गर्व से साझा किया था कि उनकी बेटी आर्मी जॉइन कर रही है और वह एक स्नाइपर शूटर है।
इसे भी पढ़ें: छात्रों को 4 बार बातचीत का ऑफर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अपील
रवि किशन सोशल मीडिया पर इशिता की कठिन ट्रेनिंग और अभ्यास से जुड़ी तस्वीरें भी साझा करते रहे हैं।
रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के चार बच्चे (एक बेटा और तीन बेटियां) हैं। जहां इशिता ने सेना में जाने का फैसला किया, वहीं उनकी बहन रिवा किशन ने अभिनय के क्षेत्र को चुना।
रिवा ने साल 2020 की फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और हाल ही में वह प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में भी नजर आ चुकी हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
