जीतू पटवारी का बड़ा एलान, पूरे प्रदेश में चलेगा छात्र संवाद अभियान
भोपाल: मध्य प्रदेश के इनडोर में राहुल गाँधी के छात्र की गूंज कार्यक्रम की सफलता के बाद अब प्रदेश कांग्रेस इस कार्यक्रम को हर जिले तक ले जाने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात राखी है।
जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गाँधी ने छात्र-छात्राओं से जुड़े जिन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है आम जनता उन्हें अपना मुद्दा मान रही है।
उन्होंने इस बड़े आयोजन को सफल बनाने और सहयोग देने के लिए इंदौर के लोगों, मीडिया, सिख समाज, इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA), पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जीतू पटवारी ने साफ शब्दों में कहा कि अब प्रदेश ने ‘छात्रों की गूंज’ थमने वाला नहीं है और कांग्रेस पार्टी इस छात्र संवाद अभियान को मध्य प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएगी।
जीतू पटवारी का बयान
कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीसीसी चीफ और ग्रेस अध्यक्ष जीजीतू पटवारी ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति मजबूत बनाए और उन्हें अच्छी व उच्च स्तर की शिक्षा दिलाए। उन्होंने प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर पहल किए जाने की बात की।
पटवारी ने भाजपा नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए सत्ताधारी दल को सकारात्मक सोच के साथ मुद्दों पर बात करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, सरकार के कार्यकाल के दो साल यानी करीब 800 दिन अब भी बाकी हैं।
इसे भी पढ़ें: 35 करोड़ का ऑफर और 15 इस्तीफे, तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की बड़ी साजिश
प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम समाप्त नहीं होगा। अब प्रदेश के हर जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये लड़ाई बच्चों और अभिभावकों की है। पटवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आईडीए, पुलिस, जिला प्रशासन, मीडिया के साथ-साथ आने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया।
जीतू पटवारी का एलान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने साफ किया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब इसे मध्य प्रदेश के हर जिले में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्र संघ चुनाव नतीजों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सीधे तौर पर बच्चों और उनके माता-पिता के भविष्य की है।
इसके साथ ही, पटवारी ने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए आईडीए (IDA), पुलिस, जिला प्रशासन, मीडिया और शामिल होने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद किया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
