आजम की रिहाई और जोहर यूनिवर्सिटी के लिए जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जेल में बंद वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने हाथो में पोस्टर-बैनर लेकर आजम खान और उनके बेटे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
समर्थको ने उत्तर प्रदेश सरकर से रामपुर की मोहम्मद अली जोहर यूनिवर्सिटी के 38 कमरों को गिराने के फैसले को तुरंत वापस लेने की भी मांग उठाई। चुनावो के ठीक पहले देश की राजधानी में हुए इस प्रदर्शन ने सभी राजनीतिक दलों का ध्यान अपनी और खींचा है।
जंतर-मंतर पर सपा का शांतिपूर्ण धरना
समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के नोटिस और आजम खान व उनके परिवार पर दर्ज मुकदमों के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया, जिसे प्रशासनिक इजाजत मिली हुई थी और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी की इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से छात्रों की शिक्षा, शिक्षकों के रोजगार और शोध कार्यों का भविष्य प्रभावित होगा, इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।
इसे भी पढ़ें: ट्रेलर आउट: मृणाल ठाकुर की ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज
साथ ही, पार्टी ने वर्ष 2019 में आजम खान, अब्दुल्ला आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ 3-4 महीने की अवधि में लगभग 350 मुकदमे दर्ज किए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक दुरुपयोग करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के नेतृत्व में एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि सभी मामलों में उन्हें न्याय मिल सके।
समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार से जुड़े सभी मामलो की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में एक स्वतंत्र विशेष जांच दल बनाया जाए।
पार्टी का कहना है की यह जांच पूरी तरह स्वतंत्र और तय समय के भीतर होनी चाहिए। सपा के मुताबिक, एक निष्पक्ष समयबद्ध जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी और यह साफ़ हो पाएगा कि कौन दोषी है और कौन निर्दोष।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
