ट्रेलर आउट: मृणाल ठाकुर की ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज
मुंबई: मृणाल ठाकुर की नई फिल्म पूजा मरी जान इस साल अक्टूबर में सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को मशहूर निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
यह एक संजीदा ड्रामा फिल्म है जो समाज के कुछ ऐसे कड़वे और असहज करने वाले सच को सामने लाएगी जिसके बारे में लोग अक्सर बात नहीं करते। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं मृणाल ठाकुर के साथ-साथ हुमा कुरैशी और विजय राज जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
ट्रेलर में क्या है
दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूजा (मृणाल ठाकुर) अपने एक करीबी दोस्त के रोमांटिक प्रस्ताव को ठुकरा देती है। इसके बाद वह खुदकुशी कर लेता है। इसके बाद परेशान करने वाली घटनाओं का एक सिलसिला शुरू हो जाता है। सारे इल्जाम पूजा पर लगते हैं। उसे ही कटघरे में खड़ा किया जाता है।
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी
ट्रेलर देख कर लगता है कि फिल्म पूजा के साथ होने वाली कुछ परेशान करने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह रिजेक्शन, जुनून, सहमति और असल में क्या हुआ था। जैसे मुद्दों पर सवाल उठाएगी। ट्रेलर में कोई आसान जवाब नहीं है। इसके बजाय यह बेचैनी मकसद और नतीजों पर फोकस करता है।
हुमा कुरैशी वकील सना के रोल में
फिल्म के ट्रेलर में हुमा कुरैशी एक वकील ‘सना’ के रोल में नजर आ रही हैं जो पूजा की जिंदगी में घटी रहस्यमयी घटनाओं की जांच कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर बदसलूकी मामला: पॉक्सो एक्ट के तहत चारों आरोपियों को भेजा जेल
सना का यह किरदार कहानी में सस्पेंस और रोमांच को बढ़ाने का काम करता है क्योंकि वह केस से जुड़े हर उलझे हुए पहलू और लोगों के अलग-अलग दावों की गहराई से पड़ताल करती हैं।
फिल्म में अलग-अलग बयानों के जाल के बीच असली सच को ढूंढ निकालना सना के लिए एक बड़ी चुनौती बना रहता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।
पूजा मेरी जान का एलान 2022 में हुआ था लेकिन यह लगभग चार साल तक रिलीज नहीं हो पाई। यह 2 अक्तूबर 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। नवजोत गुलाटी की निर्देशन में बनी फिल्म में चैतन्य वियास विक्रम चौहान और राजेश जैस भी हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
