CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचीं महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने के लिए नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का रुख किया है।
उनका सीधा आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने सहयोगियों की आपत्तियों को दरकिनार कर वोटर लिस्ट के नियमो के साथ गंभीर धोखाधड़ी की है। महुआ मोइत्रा ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को संवैधानिक पद की आड़ में आपराधिक हरकतों से बचने की छूट नहीं दी जा सकती, इसलिए पुलिस को उनके खिलाफ तुरंत कड़ी क़ानूनी कार्यवाई करनी चाहिए।
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट का हवाला
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक आचरण में शामिल होने की शिकायत दर्ज कराने की बात कही, क्योंकि ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की हालिया जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो चुका है कि तीन में से दो चुनाव आयुक्तों (विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू) ने पिछले 10 महीनों में ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर 14 मौकों पर औपचारिक विरोध जताया था।
और मोइत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि डीजी आईटी सीमा खन्ना के साथ मिलकर सीईसी ने गैर-कानूनी तरीके से चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर स्थानीय अधिकारियों को दरकिनार किया तथा फॉर्म-6 में एसआईआर से जुड़ा एक नया सवाल जबरन जोड़कर वोटर रोल के साथ आपराधिक तर्ज पर खिलवाड़ किया है।
इसे भी पढ़ें: मोदी जी ये तो बताइये ये लूट की किश्त किसे किसे जा रही है: खरगे
चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि देश भर में अब तक करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा चुके है। .इस कथित गड़बड़ी के कारण अकेले पक्षिम बंगाल में भी लाखो मतदाताओं को सूचि से बाहर कर दिया गया है।
इस कार्यवाई पर तीखी चिंता जताते हुए सवाल उठाया गया है कि चुनावी व्यवस्था के इस रवैये के बाद उन बच्चो के लोकतांत्रिक अधिकारों का क्या होगा, जो आने वाले समय में 18 साल के होकर अपने पहले मतदान का इंतजार कर रहे हैं ।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
