केतन मर्डर केस: चश्मदीद का खुलासा, लात मारकर चट्टान से नीचे धकेला

केतन मर्डर केस: चश्मदीद का खुलासा, लात मारकर चट्टान से नीचे धकेला

नई दिल्ली: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अगवाल की मौत के मामले में एक चश्मदीद गवाह ने पुलिस के सामने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है।

सूत्रों के मुताबिक इस गुप्त गवाह ने दावा किया है कि उसने आरोपी चेतन चौधरी को 26 वर्षीय केतन को लोहगढ़ किले की ऊँची चट्टान से नीचे धक्का देते हुए अपनी आँखों से देखा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गवाह को भी मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर की वजह से वह घटना के पांच दिन बाद 23 जून को पुलिस के पास पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराया जिसके बाद जांच में एक नया और अहम सुराग हाथ लगा है।

ट्रेकिंग के दौरान हुडी बना अहम सुराग

गवाह अपने दोस्त के परिवार के साथ लोहागढ़ घूमने गया था। किले की सीढ़ियां चढ़ते समय, उसने कथित तौर पर केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल (जो दूसरी आरोपी है) को एक साथ चलते हुए देखा जबकि चेतन उनके पीछे चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, चेतन की हुडी की वजह से गवाह को उसका चेहरा याद रहा।

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चश्मदीद गवाहों के अनुसार, लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान भीषण गर्मी में भी मुख्य आरोपी चेतन चौधरी ने ‘हूडी’ पहन रखी थी जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग बन चुकी है।

गवाह ने बताया कि किले पर मृत कारोबारी केतन और उसकी महिला मित्र सिया के आगे बढ़ते ही चेतन उनके पीछे हो लिया। इसी बीच मौका पाकर सिया ने चेतन को इशारा किया फिर नीचे बैठकर केतन के पैर पर लात मारी और तभी चेतन ने पीछे से दौड़कर केतन को गहरी चट्टान से नीचे धकेल दिया।

वारदात देखने पर जब गवाह ने सवाल किया तो चेतन ने उसे भी नीचे फेंकने की धमकी देकर चुप करा दिया।इस सनसनीखेज हत्याकांड को साबित करने के लिए पुलिस ने करीब 12 TB डिजिटल डेटा खंगाला है।

12 TB डेटा और 5,053 पन्नों की पुख्ता चार्जशीट

आरोपियों के मोबाइल पेन ड्राइव और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच से पता चला कि सबूत मिटाने के लिए आईफोन से चैट हिस्ट्री और डेटा डिलीट किए गए थे।

फॉरेंसिक टीम ने इस डिलीटेड डेटा को रिकवर कर लिया है साथ ही आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री में ‘डेटा डिलीट करने के तरीके ढूंढने के प्रमाण भी मिले हैं।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने इन पुख्ता सबूतों और बयानों के आधार पर अदालत में 5,053 पन्नों की एक विशाल चार्जशीट दाखिल कर दी है।

लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत कोई दुर्घटना नहीं बल्कि उसकी महिला मित्र सिया और उसके प्रेमी चेतन द्वारा रची गई एक हत्या थी। इस मामले में अब तक तीन गवाह सामने आए है और चेतन के दोस्त रितेश हंगे को भी गिरफ्तार किया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।