नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा करने की अपील की है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से लोकसभा की 543 सीटों को अगले 25 साल तक न बदलने और 2029 से महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग की है।
खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी में मांग की गई है कि सरकार परिसीमन (सीटें तय करने) के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सभी पार्टियों की एक बैठक बुलाए और सबको इसे समझने का पूरा समय दे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले भी 16 जुलाई को पीएम मोदी को पत्र लिखकर यही मांग की थी। अब उन्होंने नया पत्र इसलिए लिखा क्योंकि केंद्रीय मंत्री ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कही है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि शायद यही वजह है रि मानसून सत्र को स्थगित करने में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को 16 और 17 अप्रैल की तरह बुलडोज न करने की अपील की।
25 साल तक न करें लोकसभा की 543 सीट संख्या में बदलाव। 2029 चुनाव से महिलाओं के लिए लागू करें एक-तिहाई आरक्षण।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।