नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भारत सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि वहां लापता 100 से अधिक भारतीय नागरिको को सुरक्षित खोजा जा सके। खरगे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह नेपाल सर्कार के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में आपदा के कारण लापता हुए लोगों का तुरंत पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत को नेपाल को हरसंभव मानवीय मदद पहुंचानी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस नेपाल की जनता के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।
नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह तिब्बत सीमा के पास अचनाक आई विनाशकरी बाढ़ से भारी तबाही हुई है जिसमे कई गांव बह गए है। इस आपदा के बाद लापता हुए लगभग 400 लोगो में कम से कम 105 भारतीय और 37 एनआरआई (NRI) शामिल है। अधिकारियो के अनुसार लापता हुए अधिकांश भारतीय नगरिक तिब्बत में स्थित पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे और बाढ़ की चपेट में आ गए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं