त्योहारों से पहले महंगाई पर घिरी मोदी सरकार, खरगे बोले ध्यान भटका रही है बीजेपी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी त्योहारों से ठीक पहले जरुरी राशन और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई जैसे गंभीर और जनता से जुड़े सीधे मुद्दे पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।
त्योहारों के समय आम जनता पर बढ़ती महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय ध्यान भटका रही है, जबकि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना
खाद्य वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतों का चार्ट साझा करते हुए खरगे ने दावा किया कि सालभर में प्याज के दाम 59 प्रतिशत तक बढ़कर कई शहरों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, चीनी 60 से 72 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है और सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: “वो सास-बहू वाली तो हार गई”, संसद में अखिलेश यादव ने किस पर कसा तंज
इसके साथ ही उन्होंने खाद्य मुद्रास्फीति के 5.52 प्रतिशत और थोक मुद्रास्फीति के 9.78 प्रतिशत पर पहुंचने का हवाला देते हुए कहा कि यह बेकाबू महंगाई आम आदमी के घरेलू बजट को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के करीब 12 साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा की उनके ‘‘अच्छे दिनों’’ का सच यह है की आज महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया की कभी दाल कभी सब्जी, तो कभी तेल और चीनी की आसमान चुटी कीमते आम जनता का बजट पूरी तरह बिगाड़ रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
