खरगे के ‘आतंकवादी’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

खरगे के ‘आतंकवादी’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘आतंकवादी’ वाली टिप्पणी ने सियासी गलियारों में तूफान ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे चुनावी आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग (EC) का दरवाजा खटखटाया है।

यह पूरा विवाद 21 अप्रैल, 2026 को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुरू हुआ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (23 अप्रैल को मतदान) के प्रचार के दौरान खरगे ने AIADMK और BJP के गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया।

उन्होंने कहा, “AIADMK मोदी के साथ कैसे जा सकती है? वह एक आतंकवादी हैं। वह और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करत बयान पर हंगामा मचते ही खरगे ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह नहीं था कि पीएम सचमुच के आतंकवादी हैं, बल्कि वह विपक्षी नेताओं को ‘डरा’ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को आतंकित कर रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं बीजेपी ने इस बयान को निजी हमले की पराकाष्ठा बताया है। 22 अप्रैल, 2026 को निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल जैसे दिग्गज नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की।

यह केवल अपमानजनक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक हमला है। कांग्रेस की राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है हार की बौखलाहट में कांग्रेस के नेता ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। तमिलनाडु की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत स्वीकार कर ली है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव से ठीक पहले इस विवाद ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।