ललन सिंह ने अनंत को मनाया: नीतीश के कहने पर लड़ेंगे चुनाव

ललन सिंह ने अनंत को मनाया: नीतीश के कहने पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार: विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा की पहल पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाहुबली नेता अनंत सिंह से फोन पर बात कर उन्हे मना लिया है। ललन सिंह ने मीडिया के सामने आकर साफ़ किया कि अनंत सिंह की पार्टी से कोई बड़ी बगावत नहीं है बल्कि स्थानीय स्तर पर कुछ शिकायतें और पुराने मुद्दे थे जिन पर उन्होंने खुलकर चर्चा की है।

इस बातचीत के बाद अनंत सिंह का अंतिम सकारात्मक रुख सामने आ गया है, जिससे जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ चल रहा अंदरूनी गतिरोध पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है।

नीतीश के सम्मान में दिया था साथ

ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह के मुताबिक, बिहार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जदयू के कई नेताओं ने उनसे सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया था, जिसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और विकास कार्यों को जारी रखने की इच्छा से सरकार का समर्थन किया था।

समर्थन के बाद जब अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिले, तो नीतीश कुमार ने संजय झा समेत कई लोगों की मौजूदगी में उन्हें खुद मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा था।

हालांकि, चुनाव के दौरान उनके खिलाफ दुष्प्रचार होने पर भी प्रदेश पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनंत सिंह ने जदयू की बैठक में अपनी शिकायतें रखीं और पूछा कि उनके खिलाफ चुनाव प्रचार और विरोधियों के साथ मिलकर अभियान क्यों चलाया गया, लेकिन बैठक में उनकी शिकायतों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

अनंत का प्रचार से इनकार

इसी कारण उन्होंने नीरज कुमार के लिए वोट मांगने से इनकार करते हुए सवाल उठाया कि जब वह भी नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए जदयू उम्मीदवार थे, तो उनके चुनाव के समय पार्टी अनुशासन कहां था।

पत्रकारों के पूछने पर कि अनंत सिंह और नीरज कुमार को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, ललन सिंह ने ज्यादा प्रतिक्रिया न देते हुए यह जरूर माना कि उनके खिलाफ अभियान में उनका शामिल होना सत्य है।

ललन सिंह ने बताया कि उन्होंने अनंत सिंह से आग्रह किया है कि वह अब इस मामले में कोई सार्वजनिक बयान न दें ताकि पार्टी को नुकसान न हो, जिस पर अनंत सिंह सहमत हो गए हैं और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बताया कि बाहुबली नेता अनंत सिंह अब चुनावी गतिरोध के बीच कोई भी सार्वजानिक बयानबाजी नहीं करेंगे। अनंत सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मीडिया के लोग बार-बार सवाल पूछकर उनके मुंह से कुछ न कुछ कहलवाते रहते है इसलिए वे पूरी तरह चुप रहेंगे।

ललन सिंह ने साफ़ किया कि यद्यपि अनंत सिंह पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए खुद वोट मांगने नहीं जाएंगे, लेकिन वे भविष्य में न तो पार्टी लाइन के खिलाफ सार्वजनिक बयान देंगे और न ही जेडीयू से अलग होंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।