LIVE : झारखंड विधान सभा पहुंचे छात्र
झारखंड में भर्ती परीक्षाओ (JSSC/JPSC) में गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन सोमवार को बड़े प्रदर्शन बदलता जा रहा है सरकार से वार्ता बेनतीजा रही
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग लांघकर विधानसभा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
लगातार अनशन और भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से धुर्वा गोलचक्कर पहुंचे और छात्रों के साथ मार्च में शामिल हुए। छात्रों ने उन्हें कंधों और स्ट्रेचर पर उठाकर तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ाया।
JLKM विधायक का हमला
इस बीच, JLKM विधायक जयराम कुमार महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि JSSC-CGL परीक्षा में सबसे ज्यादा अनियमितताएं हुई हैं, इसलिए इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
वहीं, विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बाबूलाल मरांडी ने सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की है।
ED की एंट्री
दूसरी ओर, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी शिकंजा कसते हुए JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर ली है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC, JSSC-CGL, JE और PGT परीक्षाओं की CBI जांच कराना, 2019 के बाद की सभी संदिग्ध परीक्षाएं रद्द करना, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, कटऑफ जारी करना और यूपीएससी की तर्ज पर नियमित भर्ती कैलेंडर जारी करना शामिल है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
