केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों, स्वच्छ ऊर्जा, खेलों और तेल- गैस क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई है
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों, ऊर्जा, खेल और तेल-गैस क्षेत्र से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी है।
इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वित्त वर्ष 2026-31 तक जारी रखने के लिए 3,15,614 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते रहेंगे।
इसके अलावा 5,070 करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना’ शुरू की गई है, जिसके जरिए 5,000 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
खेलों के विकास के लिए ‘खेलो इंडिया योजना’ को 2026-31 तक 36,441 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ नया स्वरूप दिया गया है।
साथ ही, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और घरेलू तेल-गैस की खोज बढ़ाने के लिए 84,084 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘समुद्र मंथन’ राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को भी मंजूरी दी गई है।
सरकार के इन फैसलों का उद्देश्य कृषि को सहारा देना, स्वच्छ ऊर्जा और खेलों को बढ़ावा देना तथा देश को आत्मनिर्भर बनाना है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.