रियल एस्टेट फ्रॉड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर ED की रेड
नई दिल्ली: पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम वाले घर और फार्महाउस पर जांच एजेंसी ED ने छापेमारी की है। यह पूरी कार्रवाई रियल एस्टेट से जुड़ी एक कथित धोकाधड़ी और काले धन की हेराफेरी के मामले में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला ‘वाटिका लिमिटेड’ नाम की एक रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ा हुआ है, जिसके सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए ED की टीम ने यह कदम उठाया है।
वाटिका लिमिटेड पर निवेशकों से करोड़ो की वसूली के आरोप
वाटिका लिमिटेड पर निवेशकों को वाणिज्यिक परियोजनाओं में लुभाने और समय पर कब्जा, सुनिश्चित रिटर्न, लीज रेंटल व बिक्री विलेख निष्पादित करने का झूठा आश्वासन देने का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दायरे में चार परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 661 निवेशकों से कुल 248.46 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे।
हालांकि, वादा करने के बावजूद आज तक निवेशकों को न तो संपत्ति का कब्जा दिया गया और न ही बिक्री विलेख निष्पादित किए गए। अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी द्वारा निवेशकों के धन का गबन किया गया और यह अवैध राशि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर की गई थी।
इसे भी पढ़ें: मानसून सत्र: भारी हंगामे के बीच आज पेश हो सकता है FCRA संशोधन विधेयक
इस पूरी जांच का असली मकसद यह पता लगाना है कि धोखाधड़ी का यह पैसा कहाँ से आया, इसे कैसे घुमाया गया और आखिरी में यह किसकी जेब में पहुंचा।
इसी बात के पक्के सबूत और कड़ियाँ जोड़ने के लिए ED की टीमों ने गोपाल कांडा के गुरुग्राम वाले घर, फार्महाउस और दफ्तर की सघन तलाशी ली है। यह छानबीन मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत की जा रही है ताकि अवैध लेन-देन के रिकॉर्ड बरामद किए जा सकें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
