बसपा में बड़ा फेरबदल: आकाश आनंद की छुट्टी के बाद क्या ईशान बनेंगे नया चेहरा
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अक्सर अपने चौकाने वाले राजनैतिक फैसलों के लिए जनि जाती है और उनका ऐसा ही एक नया कदम फिर चर्चा में है। पार्टी की एक अहम बैठक में किए गई इस निर्णय के बाद आकाश आनंद अब केवल एक साधरण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे। मायावती का यह अचानक लिया गया फैसला यह साबित करता है की बसपा में कब किसकी जिम्मेदारी बदल जाए इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद को यह कहते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सभी पदों से हटा दिया है कि वे अभी राजनीतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व नहीं हैं और उन्हें विरोधियों के हथकंडों से बचने के लिए अभी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखा जाना चाहिए, हालांकि सूत्रों के अनुसार मायावती को उनका आक्रामक तेवर और संघ प्रमुख मोहन भागवत व भाजपा सरकार पर सीधे हमले करने का अंदाज पसंद नहीं आ रहा था, जिसके चलते उनके ट्वीट भी हटवाए गए थे।
आकाश आनंद पर कार्रवाई और बसपा की राजनीति में ईशान आनंद की चर्चा
पिछले ढाई सालों में यह तीसरा मौका है जब आकाश आनंद को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, और इस बार की बैठक में उन्हें न बुलाए जाने तथा उनके छोटे भाई ईशान आनंद की मुख्य मंच पर मौजूदगी ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है कि मायावती पार्टी और परिवार दोनों की कमान अपने हाथों में रखते हुए अब ईशान को आगे बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट की विदेशी फंडिंग पर PIL, सुनवाई को तैयार दिल्ली HC
बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे और लंदन से कानून पढ़े 27 वर्षीय ईशान आनंद अब राजनीति में चर्चा का विषय बन गए है। पार्टी के भीतर यह माना जा रहा है की मायावती पड़े लिखे दलित युवाओ को जोड़ने के लिए ईशान को एक बैकअप विकल्प के रूप में आगे बढ़ा सकती है।
दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आज़ाद जैसे युवा दलित नेताओ को टक्कर देने के लिए बसपा को एक बेदाग और ऊर्जावान चेहरे की जरुरत है। हालांकि आकाश आनंद को पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के सामने दलित युवाओ को साधने की चुनौती बड़ी हो गई है क्योकि ईशान ने अभी तक राजनीति में आने के कोई साफ़ संकेत नहीं दिए है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
