वायरल वीडियो पर सागर सिंह ने जताई चिंता, पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग
अलीगढ़। अनुसूचित जाति आयोग के जिला कोऑर्डिनेटर और कांग्रेस नेता सागर सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने मांग की है कि वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने जो दावे किए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सागर सिंह का कहना है कि अगर जांच में आरोप सच पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सागर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह व्यक्ति एक लड़की के पिता पर हमला करने की बात कह रहा है।
उन्होंने कहा वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि एक दलित परिवार के साथ मारपीट हुई और लड़की के साथ बदसलूकी की गई। इसके साथ ही, वह व्यक्ति बड़े-बड़े नेताओं से अपनी पहचान होने की बात भी कह रहा है।
उन्होंने कहा कानून के सामने हर नागरिक बराबर है, और किसी भी बड़े नेता या रसूखदार व्यक्ति को कानून से ऊपर होने का कोई हक नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह बहुत जरूरी है कि हर शिकायत की बिना किसी भेदभाव के पूरी तरह निष्पक्ष जांच की जाए।
इसे भी पढ़ें: 26 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 15 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की आफत
सागर सिंह ने कहा, “यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, तो उसकी पहचान या राजनीतिक संपर्क नहीं, बल्कि कानून और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मिलना जरूरी है।”
उन्होंने दिल्ली पुलिस और सरकार से मांग की है कि वे इस वायरल वीडियो पर ध्यान दें और पूरे मामले की ईमानदारी से जांच करें।
उन्होंने कहा कि अगर आरोप सच साबित होते हैं, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
सागर सिंह ने कहा कि बेटियों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे वायरल वीडियो को बिना सत्यापन के आगे बढ़ाने के बजाय जांच और न्याय की मांग करें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
