यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: 14 IAS अफसरों के तबादले, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों के बदले कप्तान

यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: 14 IAS अफसरों के तबादले, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों के बदले कप्तान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने 14 आईएसएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इस ट्रांसफर लिस्ट में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर रैंक के बड़े अधिकारी शामिल है।

नए आदेशों के मुताबिक सहारनपुर के सीडीओ राजेश महाजन को अब यूपी स्टार्टअप मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात डॉ.सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ बनाकर भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश शासन में प्रशासनिक फेरबदल के तहत लखीमपुर के सीडीओ रहे आईएएस अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि अयोध्या के एडीएम (नगर) योगानंद पांडे को लखीमपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां

इसके अलावा, अंबेडकर नगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव एवं निदेशक रेशम विभाग भेजा गया है, जिनकी जगह कुशीनगर के एडीएम वैभव मिश्रा को अंबेडकर नगर का नया सीडीओ बनाया गया है।

इस तबादला सूची में प्रयागराज के राजस्व परिषद (न्यायिक) के सदस्य साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव, विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम और रेशम विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को राजस्व परिषद प्रयागराज का सदस्य नियुक्त किया गया है।

साथ ही, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव, अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव, और सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

यूपी के प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। वे अब पहले की तरह चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक के रूप में अपना मुख्य काम संभालती रहेगी। देर रात शासन द्वारा जारी किए गए इन ट्रांसफर आदेशों के बाद राज्य के कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में भी बड़े स्तर पर अधिकारियो की नै नियुक्ति यां कर दी गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं