चंदा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में दिखी 105 वारदातें

चंदा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में दिखी 105 वारदातें

अयोध्या: राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले की जाँच कर रही विशेष जांच टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश की है, जिसमे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की 105 घटनाओ की पुष्टि की गई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि मंदिर के चंदे में हेरफेर के आरोप में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तथा सॉलिसिटर जनरल ने जानकारी दी है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी, वहीं अदालत ने याचिकाकर्ताओं को एसआईटी रिपोर्ट देने से इंकार करते हुए मजिस्ट्रेट को कानून के अनुसार चार्जशीट पर फैसला करने का निर्देश दिया है और मामले को सेशन जज के पास ही रहने दिया है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा

जबकि दूसरी ओर इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की विदाई कर दी गई है और नई सीईओ व्यवस्था के तहत पूर्व सैन्य अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को कमान सौंपी गई है ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में पहली गिरफ्तारी को 90 दिन पूरे होने वाले है। कानून के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को यह समय-सीमा ख़त्म हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय पर चार्जशीट पेश नहीं की गई, तो गिरफ्तार आरोपियों को कानूनन अपने आप जमानत मिल जाएगी। इसी कारण सरकार आरोपियों को जेल में रखने के लिए अगले दो दिनों के भीतर ही अदलात में अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं