छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी, मांगी सख्त कार्यवाई
नई दिल्ली: बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों के साथ बीच रास्ते में हुई बदसलूकी की घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को बेहद परेशान करने वाला बताते हुए कहा की किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने की आजादी और उसकी व्यक्तिगत पसंद पर किसी पुरुष का जबरन नियंत्रण होना हमारी संस्कृति या सभ्यता का हिस्सा बिल्कुल नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने ऐसी घटनाओ को समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए अपराधियों के खिलाफ तुरंत और सख्त से सख्त क़ानूनी कार्यवाई करने की मांग की है।
राहुल गांधी ने 10वीं कक्षा के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोककर प्रताड़ित और अपमानित किया गया तथा छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया, जहां विनती करने के बावजूद आरोपी उसके साथ बदसलूकी करते दिखे।
इसे भी पढ़ें: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
जमुई वायरल वीडियो मामला: पुलिस कार्रवाई
उन्होंने किसी भी लड़की के शरीर और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण रखने की सोच को संस्कृति मानने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसी सोच से भीड़ खुद को कानून समझने लगती है, इसलिए उन्होंने मांग की कि वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान कर आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा चलाया जाए और यह सवाल उठाया।
वहीं, जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट किया है कि 19 सितंबर की इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे, जहां से लौटते वक्त कुछ युवकों ने उन्हे जबरन रोक लिए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत सख्त क़ानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
