मिशन 2027: यूपी भाजपा कार्यसमिति में शाह की एंट्री, तय होगी सत्ता की तीसरी रणनीति
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावो को देखते हुए आज शुक्रवार को प्रांतीय कार्यसमिति की एक अहम बैठक कर रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
जबकि इसका समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण से होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करना और राज्य में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी रोडमैप तैयार करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी की आगामी तीन सत्रों वाली कार्यसमिति बैठक की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसका आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि में होगा और जहां आने वाले प्रतिनिधियों का पंजीकरण क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था से किया जाएगा।
कमजोर क्षेत्रों पर खास फोकस
इस बैठक के दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे, चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा कमजोर बूथों पर स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी, साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक हलचल: 15 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस अहम बैठक की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा और उपमुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मोर्चों के प्रमुख शामिल हुए, जहाँ नेताओं ने ‘पार्टी को जहां कमजोर, वहां ज्यादा जोर’ के मंत्र के साथ माइक्रो मैनेजमेंट, टीमवर्क और अनुशासन के जरिए आयोजन को ऐतिहासिक व सफल बनाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को करीब चार घंटे के दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जाकर भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक की शुरुआत करेंगे और दोपहर करीब 3 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
