यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक हलचल: 15 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक हलचल: 15 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

उत्तराखंड: उतर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने के लिए जौनपुर और मऊ सहित कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारीयों की कुर्सियां बदल दी है।

नए फेरबदल के तहत जौनपुर के सीडीओ ध्रुव खाडिया को अब मऊ की कमान सौंपी गई है, जबकि नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। शासन स्तर से अचानक जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट ने राज्य के कई प्रमुख विभागों और जिला प्रशासनों का समीकरण बदल दिया है।

आईएएस अफसरों की अदला-बदली

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया का ट्रांसफर कर उन्हें मऊ का नया सीडीओ बनाया गया है, जबकि मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है और लखीमपुर खीरी में अपर जिला अधिकारी के रूप में तैनात रहे नरेंद्र बहादुर सिंह को नया जौनपुर सीडीओ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूविज्ञान एवं खनिकर्म और मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन जैसे अन्य विभागों में भी कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए गए हैं, जिसमें अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ और प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

आईएएस डॉ. उज्ज्वल कुमार और जे. रिभा के विभागों की आपस में अदला-बदली कर दी गई है। डॉक्टर कुमार को मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के एमडी पद से हटाकर अब भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव व निदेशक बनाया गया है, जबकि खनिकर्म विभाग में तैनात जे. रिभा को अब मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक की नई कमान सौंपी गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं