दीपके का बड़ा दावा: एक्स अकाउंट बंद होने का डर, ममता के समर्थन वाली पोस्ट ब्लॉक

दीपके का बड़ा दावा: एक्स अकाउंट बंद होने का डर, ममता के समर्थन वाली पोस्ट ब्लॉक

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने आशंका जताई है कि आगामी 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन से ठीक पहले उनका ‘एक्स’ ट्विटर अकाउंट बंद किया जा सकता है।

यह विवाद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को भारत में ब्लॉक प्रतिबंधित किए जाने के बाद शुरू हुआ। दीपके ने पश्चिम बंगाल की नेता ममता बनर्जी द्वारा आंदोलन को समर्थन देने पर उन्हें धन्यवाद दिया था और लोगों से लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की थी।

‘एक्स’ की पाबंदी पर दीपके का तंज

इस संदेश को तृणमूल कांग्रेस TMC के सांसद डेरेक ओब्रायन ने भी रीपोस्ट किया था। हालांकि इसके तुरंत बाद एक्स’ ने स्थानीय सरकारी नियमों का हवाला देकर इस पोस्ट को छिपा दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा कि यदि उनके मुख्य आंदोलन से पहले उनका पूरा हैंडल ही डिलीट कर दिया जाए, तो उन्हें बिल्कुल भी अचंभा नहीं होगा।

पोस्ट प्रतिबंधित होने के बाद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि ममता बनर्जी ने कॉकरोच आंदोलन के समर्थन में मजबूती से अपनी बात रखी थी और दीपके ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। ओ’ब्रायन ने इस कार्रवाई के पीछे सरकार का हाथ होने का आरोप भी लगाया।

इसके बाद दीपके ने ओ’ब्रायन की पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अगर 10 अक्तूबर से पहले सरकार उनका एक्स हैंडल हटा दे तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।

ममता का सीजेपी को समर्थन

यह घटनाक्रम ममता बनर्जी की ओर से शुक्रवार को सीजेपी के आंदोलन के समर्थन के बाद सामने आया। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी प्रक्रिया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में कथित अनियमितताओं के विरोध में चलाया जा रहा है।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होकर कोलकाता लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने सीजेपी, युवाओं और छात्रों के समर्थन की बात कही थी।

मुंबई पुलिस की मनाही के बाद भी CJP ने शिवजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा के लिए बड़ा प्रदर्शन किया। अभिजीत दीपक ने साफ चेतावनी दी है कि यदि वे पद नहीं छोड़ते तो आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।