राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य: अपनी जनता पार्टी ‘INDIA’ गठबंधन में होगी शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश और देश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राहुल गांधी से मुलाकात की है।
इस अहम बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी अब विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए सभी विपक्षी ताकतों का एक साथ आना ज़रूरी है।
इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आगामी चुनावों में यह गठबंधन सत्ताधारी दल को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
मौर्य लड़ेंगे गठबंधन संग
स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के साथ बैठक को सकारात्मक बताते हुए विपक्षी एकजुटता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश भर में अनुसूचित जाति SC अनुसूचित जनजाति ST अन्य पिछड़ा वर्ग OBC और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं। इसी साझा विचारधारा और सामाजिक न्याय के एजेंडे के तहत उनकी पार्टी INDIA गठबंधन के हिस्से के तौर पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।
मौर्य ने कहा कि आगामी चुनावों में उनका नारा ‘भाजपा हटाओ-देश बचाओ और संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ’ होगा। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और वंचित वर्गों के हक की रक्षा के लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर आना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: ‘मैं नीचे झुकूं तो धक्का दे देना’, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा
सीटों का गणित आलाकमान करेगा तय
चुनाव में मिलने वाली सीटों के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि INDIA गठबंधन में शामिल होने का सैद्धांतिक फैसला हो चुका है लेकिन किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी और सीटों का क्या गणित रहेगा इस पर अंतिम बातचीत बाद में आलाकमान के साथ बैठकर तय की जाएगी।
सुआमी प्रसाद मौर्य ने पहले अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा अकेले भाजपा को नहीं हरा सकती उन्होंने अखिलेश यादव के पीडिए फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे खुद अब तक इसका असली मतलब नहीं समझ पाए हैं और हर बैठक में इसकी परिभाषा बदल जाती है।
इससे पहले मौर्य ने चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी से भी मुलाक़ात की थी, जिसे 2027 चुनाव से पहले छोटे दलों को एकजुट करने की कोशिश माना गया था
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
