लक्सर में बड़ा उलटफेर: SIR के बाद 12 हजार से अधिक वोटर्स कम, चुनावी गणित बिगड़ा

लक्सर में बड़ा उलटफेर: SIR के बाद 12 हजार से अधिक वोटर्स कम, चुनावी गणित बिगड़ा

नई दिल्ली: SIR के बाद उत्तराखंड की लक्सर विधानसभा सीट पर वोटर्स की संख्या में बड़ी गिरावट आई है, जिससे वहां का चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 1,03,680 मतदाता थे, जो अब घटकर केवल 90,944 रह गए हैं।

यानी इसमें 12,736 वोटर्स कम हो गए हैं वहीं अगर 2022 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें, तो उस समय यहाँ 1,02,620 मतदाता थे जिसके मुकाबले इस बार वोटर्स की संख्या 11,676 घट गई है। इतनी बड़ी तादाद में वोटों की कटौती होने से सभी राजनीतिक दलों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

प्री-एसआईआर मैपिंग: 2,679 वोटर्स कम

मैपिंग के बाद हुई प्री एसआईआर की बात करें तो मतदाता सूची में 2,679 मतदाता कम हुए हैं। हालांकि इसे पूरी एसआईआर प्रक्रिया के तहत हटाए गए नाम नहीं माना जा रहा है।

इनमें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सूची में शामिल हुए नए मतदाता और संशोधन भी शामिल हैं। लक्सर में एसआईआर के दौरान 3840 आपत्तियां स्वीकार की गई हैं।

साल 2022 के लक्सर विधानसभा चुनाव में बसपा के शहजाद को 34,899 वोट मिले थे जबकि भाजपा के संजय गुप्ता 24,459 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इन दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 10,440 वोटों का था।

अब मतदाता सूची में हुआ बदलाव इस अंतर से कहीं ज्यादा 11,000 से अधिक वोट है जिसका सीधा असर साल 2027 के विधानसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा। खास तौर पर जिन बूथों और गांवों में बड़े पैमाने पर नाम कटे हैं, वहां राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को नए सिरे से अपना चुनावी समीकरण तैयार करना होगा।

लक्सर में बड़ा वोटर लिस्ट फर्जीवाड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया के दौरान लक्सर विधानसभा सीट पर 37,726 गणना प्रपत्रों में नाम फोटो और पते की बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं जिनमें 8,144 मतदाता सूचियों से गायब थे और 8,586 मतदाता मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण अपने पते पर ही नहीं मिले।

शहरी इलाकों में भी 2,000 से अधिक वोटर्स के नाम में बदलाव मृत्यु या दो जगह नाम होने की विसंगति देखी गई है जिसके बाद 132 पोलिंग स्टेशनों पर कुल 3,840 आपत्तियां स्वीकार की गईं ।

इस पूरी सुधार प्रक्रिया के बाद यहाँ का चुनावी गणित बदल गया है जहाँ वर्ष 2022 में 1,02,620 मतदाता और वर्ष 2024 में 1,03,580 मतदाता थे, वहीं प्री-एसआईआर और अंतिम एसआईआर के बाद अब मतदाताओं की संख्या घटकर केवल 90,944 रह गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।