वोटिंग सुधार पर अड़ी कांग्रेस: अध्यक्ष बोले- इन तीन शर्तो से कम कुछ मंजूर नहीं

वोटिंग सुधार पर अड़ी कांग्रेस: अध्यक्ष बोले- इन तीन शर्तो से कम कुछ मंजूर नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी व्यवस्था में बड़े सुधारो की मांग करते हुए सोमवार को पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस तीन प्रमुख मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी, जिनमे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा, मतदाता सूचि की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को रद्द करना और भविष्य के सभी चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराना शामिल है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर ऐलान किया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को रद्द करना और चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल—ये तीनों मुद्दे कांग्रेस के लिए ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हैं।

जिन पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी, क्योंकि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता, ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल और विभिन्न युवा संगठन इन्हीं मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और पार्टी पूरी तरह उनके साथ है, जबकि खड़गे ने इसके साथ ही दिल्ली में महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न की निंदनीय घटना पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तंज कसा है कि तानाशाह बहुत घबराया हुआ है ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए। उन्होंने यह तीखा बयान दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले पर दिया है, जिसमे उनका आरोप है कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने और मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं