यूपी में एक और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर बनी मस्जिद को मिला नोटिस

यूपी में एक और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर बनी मस्जिद को मिला नोटिस

लखनऊ: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर की पुरानी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब मुरादाबाद में भी सरकारी जमीन पर बने धार्मिक निर्माण को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।

दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थाना इलाके में करीब 300 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर एक मस्जिद बनी है जिसे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माण गैर-कानूनी माना है।

मस्जिद के मुतवल्ली को नोटिस जारी कर 15 दिन में निर्माण खुद हटाने के निर्देश दिए हैं। तय अवधि में निर्माण नहीं हटाया गया तो एमडीए की टीम बुलडोजर से इसे हटाएगी।

नोटिस से मस्जिद कमेटी में हड़कंप

एमडीए सचिव की ओर से जारी नोटिस में निर्माण को सरकारी जमीन पर होना बताया गया है। नोटिस जारी होते ही मस्जिद कमेटी में हलचल बढ़ गई है। कमेटी से जुड़े लोगों का कहना है कि मस्जिद काफी पुरानी है।

15 दिन का समय पूरा होने के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई करेगा। प्राधिकरण का कहना है कि सरकारी जमीन पर होने के कारण यह निर्माण वैध नहीं है।

सड़क के किनारे होने से ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है। आप इस विषय पर अधिक जानकारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक निर्माण के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। कांठ रोड पर सिद्ध अस्पताल के पास सड़क किनारे बने मस्जिदनुमा निर्माण को पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से हटाया गया था।

एमडीए ने जारी किया नोटिस

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एमडीए की सेक्टर-10 योजना में पार्क की जमीन पर बनी मीनार को भी हटाकर जमीन खाली कराई गई थी।

एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।