2 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा मोर्चा: सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र करेंगे चुनाव आयोग का घेराव

2 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा मोर्चा: सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र करेंगे चुनाव आयोग का घेराव

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ताओ और छात्र नेताओ के एक समूह ने दिल्ली में एक बड़े आंदोलन का एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में 2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसमे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘महाभियोग’ चलाने की मांग प्रमुख होगी। इस समूह ने आम जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

छात्र नेता और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक प्रेस वार्ता में घोषणा की कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तरीके पर चिंता जताते हुए 2 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे संसद मार्ग पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, क्योंकि उनका मानना है कि इन प्रक्रियाओं से नागरिकों के मताधिकारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

आयोजकों ने संसद मार्ग थाने को प्रस्तावित सभा, समय और जिम्मेदार लोगों की जानकारी दे दी है और अभी तक पुलिस से किसी प्रकार की नामंजूरी की सूचना नहीं मिली है। प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में सुधार के दौरान कई प्रक्रियागत अनियमितताएं हुईं और मतदाताओं को जोड़ने-हटाने के फैसले केंद्रीकृत कर दिए गए हैं।

वहीं, मनोज झा ने इस मुद्दे को सिर्फ सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष का मुकाबला न मानकर नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा मामला बताया, जबकि वक्ताओं ने निर्वाचन आयोग से अधिक जवाबदेही की मांग करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया।

विपक्षी दलों और छात्र संगठनों द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर मुंबई में प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस से अनुमति न मिलने के बाद अब उन्होंने जेल भरो आंदोलन’ का एलान किया है।

इसी मुद्दे पर विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने भी बुधवार को देशव्यापी रणनीति घोषित करते हुए 2 से 8 अक्टूबर तक सभी जिलों में ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालने का फैसला किया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं