मायावती का बड़ा एलान: बसपा में ईशान आनंद की दोबारा एंट्री, आकाश और दीपिका की हमेशा के लिए छुट्टी

मायावती का बड़ा एलान: बसपा में ईशान आनंद की दोबारा एंट्री, आकाश और दीपिका की हमेशा के लिए छुट्टी

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के परिवार को लेकर एक बड़ा फैसला करते हुए साफ़ किया है कि अब केवल उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद को ही पार्टी में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि आकाश आनंद और उनकी बहन को अब बहुजन समाज पार्टी में कभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने उत्तराधिकार और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए भतीजी दीपिका आनंद को दिया गया ऑफर वापस ले लिया है और स्पष्ट किया है कि अब आकाश आनंद और दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

मायावती का बड़ा फैसला: ईशान को जिम्मेदारी

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में बताया कि एक महिला होने के नाते उन्हें अपने भाई आनंद कुमार का सहयोग लेना पड़ा था, जिनके विशेष आग्रह पर उन्होंने आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाया था, लेकिन शादी के बाद आकाश अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव और पार्टी विरोधी गतिविधियों में फंस गए, जिसके चलते उन्हें पार्टी से अलग करना पड़ा।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि कल को शादी के बाद दीपिका का मामला भी ऐसा ही निकला, तो यह पार्टी हित में नहीं होगा।

अपनी इस दुविधा को समाप्त करते हुए मायावती ने घोषणा की है कि अब आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी दी जाएगी, साथ ही चेतावनी दी कि यदि ईशान ने भी कोई गंभीर कृत्य किया तो उनके परिवार से किसी को मौका न देकर किसी वफादार दलित कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाएगा।

मायावती का संकल्प: मिशन सर्वोपरि

कांशीराम के सिद्धांतों और बाबासाहेब आंबेडकर के पत्रों से प्रेरणा लेने का हवाला देते हुए मायावती ने इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए आगामी 23 सितंबर को बसपा की ऑल-इंडिया बैठक बुलाई है और साफ किया है कि इस फैसले में अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के एक ऐतिहासिक पत्र का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है की बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका एकमात्र मिशनरी लक्ष्य और प्रतिज्ञा बहुजन समाज को सत्ता की मास्टर चॉबी सोपाना है ताकि उन्हे शोषित से शासक वर्ग बनाया जा सके।

मायावती ने दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि समाज के इस व्यापक हित और कल्याण के लिए वे अपने भाई- बहनो या परिवार के खिलाफ भी किसी भी हद तक जाने को तैयार है ठीक वैसे ही जैसे बाबा साहब ने अपने जीवन में एक मिसाल पेश की थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं