किरेन रिजिजू ने कहा 30 साल के करियर में ऐसा विपक्ष नहीं देखा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं बहुत निराश हूं उन्होंने अपने 30 साल के राजनीतिक करियर में ऐसा हंगामा करने वाला विपक्ष कभी नहीं देखा।
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संसद के मानसून सत्र में हो रहे लगातार हंगामे पर गहरा दुख जताया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार है जब सरकार खुद चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बहस से भाग रहा है। उन्होंने संसद में चल रहे गतिरोध पर हैरानी जताते हुए यह बयान दिया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) को पत्र लिखकर साफ किया है कि सरकार हर मुद्दे पर विस्तार से बात करने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी ₹3.39 महंगी, आज सुबह से लागू हुई नई दरें
सरकार ने विपक्षी नेताओं से हंगामा छोड़कर संसद की चर्चा में शामिल होने की अपील की है।
किरेन रिजिजू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एक संसदीय कार्य मंत्री और एक सांसद के तौर तरीके पर वे बेहद दुखी और व्याकुल हैं।
अगर संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी और विपक्ष सरकार की बात सुनना ही नहीं चाहेगा, तो देश का यह सर्वोच्च सदन कैसे चलेगा? जनता भी यह जानना चाहती है कि आखिर विपक्ष हर गंभीर मुद्दे पर चर्चा से क्यों कतरा रहा है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
