पीएम को निशाना बनाने के लिए विपक्ष कर रहा सोशल मीडिया हैंडल्स की फंडिंग: बीजेपी नेता टी. साईकिरण गौड़
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मॉर्फ्ड फोटो वीडियो पोस्ट करने के मामले में हैदराबाद क्राइम पुलिस द्वारा मेटा इंडिया प्रमुख और 20 सोशल मीडिया हैंडल पर एफआईआर दर्ज करने के बाद बीजेपी ने विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री की छवि ख़राब करने के लिए फंडिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो पोस्ट करने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख और कई फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
तेलंगाना बीजेपी सोशल मीडिया कोर कमेटी के सदस्य और शिकायतकर्ता टी साईकिरण गौड़ ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए ऐसे हैंडल को फंडिंग दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: टीएमसी छोड़ भाजपा में आईं कोयल मल्लिक: राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनीं उम्मीदवार
मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेता ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पीएम मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो प्रसारित किए गए थे, जिसके खिलाफ 20 ऐसे सोशल मीडिया हैंडल की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन का यह तरीका गलत है और ये हैंडल नीट (NEET) के छात्रों के नहीं, बल्कि पीएम मोदी का अपमान करने के लिए बनाए गए हैं।
हैदराबाद साइबर क्राइम थाने में 29 जुलाई की शाम दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 66(C) व 67 और बीएनएस की धारा 353(2) व 336(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित करने और मेटा से संपर्क कर अकाउंट संचालकों की पहचान करने में जुटी है, जिसकी जांच इंस्पेक्टर पी जयशंकर को सौंपी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
