संसद में अनोखा प्रदर्शन: राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के खिलाफ विपक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों और नीट पेपर लीक के विरोध में संसद के मकर द्वार के सामने एक अनोखा प्रदर्शन किया
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों और नीट पेपर लीक के विरोध में संसद के मकर द्वार के सामने एक अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के कई प्रमुख सांसद शामिल हुए।
सांसदों ने संसद की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव साधु के वेश में उन पेटियों के साथ बैठे नजर आए।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी को राहत: शर्त के साथ चलेंगे टीएमसी के बैंक खाते
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने इन पेटियों में सांकेतिक रूप से पैसे डाले, जबकि पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रखकर इसे राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘अमित शाह सदन में आओ’ और ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए। सांसदों के हाथों में एक बड़ा बैनर भी था, जिस पर लिखा था “अमित शाह सदन से गायब क्यों?” विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि वे नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर हुई कठोर कार्रवाई और चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरते रहेंगे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
