दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रास्ते बंद
नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विभिन्न सामाजिक और नागरिक संगठनों ने मिलकर एक बड़ा मार्च निकाला। गोल डाकखाना और बंगला साहिब इलाके से शुरू हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि इस विवादित प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और प्रभावित नागरिकों के वोट देने के अधिकार को दोबारा बहाल किया जाए।
इस मार्च में सम्युक्त किसान मोर्चा, AISF, KYS, DYFI, SFI, AISA जैसे छात्र संगठन और अन्य नागरिक समूह शामिल हुए। नारे लगाए गए कि “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “SIR रद्द करो” और “वोट चोरी बर्दाश्त नहीं”।
दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 163 लगाकर भीड़ जमा करने पर पाबंदी लगाई, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और मार्च को आगे बढ़ने से रोका। मध्य दिल्ली में यातायात डायवर्जन भी किया गया।
इसे भी पढ़ें: ईरान का पलटवार: बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला
‘पीपल अगेंस्ट SIR’ मंच 14 अक्टूबर को दिल्ली में किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यक संगठनों को मिलाकर बनाया गया था। इसमें 300 से अधिक संगठन जुड़ने का दावा किया गया है। यह प्रदर्शन देशभर में 18 राज्यों के कई शहरों में आयोजित विरोध का हिस्सा है।
SIR विवाद पिछले कई महीनों से चला आ रहा है, जिसमें चुनाव आयोग मतदाता सूची को साफ करने की प्रक्रिया बताता है जबकि विपक्षी दल और संगठन आरोप लगाते हैं कि इसमें बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। सितंबर में आई रिपोर्ट में आयोग के अंदरूनी मतभेदों का भी जिक्र हुआ था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
