गरबा पर रामेश्वर शर्मा के बयान से बढ़ा सियासी पारा, मसूद का पलटवार

गरबा पर रामेश्वर शर्मा के बयान से बढ़ा सियासी पारा, मसूद का पलटवार

भोपाल: नवरात्री से ठीक पहले मध्यप्रदेश में गरबा आयोजन में मुस्लिम के प्रवेश को लेकर भरी राजनीतीक विवाद शुरू हो गया है। भोपाल के भाजपा विधयक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग के बयानों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उन पर राज्य का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है।

रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा था कि मुस्लिम अकेले गरबा देखने आने के बजाय माथे पर तिलक लगाकर अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं। दूसरी ओर विश्वास सारंग ने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए इसमें शामिल होने को लेकर अपनी बात रखी। इन बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा नेताओं पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

रामेश्वर शर्मा का बयान

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कहा कि अगर मुस्लिम गरबा में आना चाहते हैं तो आएं लेकिन अकेले गरबा में ही क्यों आना चाहते हैं उन्होंने कहा कि यहां तिलक लगाकर और जय श्रीराम बोलकर “परमानेंट” भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं है।

साथ ही रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गोमाता की रक्षा भी करें। इसी दौरान उन्होंने कहा कि गरबा में अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं घर से अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। उन्होंने कहा, “हमारे भी छोरे तैयार हैं।”

मंत्री विश्वास सारंग ने गरबा को मनोरंजन के बजाय पूरी तरह मां दुर्गा की स्तुति का धार्मिक आयोजन बताया है। उन्होंने मुस्लिमों की एंट्री पर साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू धर्म स्वीकार करता है और उसकी इसमें सच्ची आस्था है, तभी वह गरबा में शामिल हो सकता है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा नेताओं पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा पलटवार किया है। उन्होंने रामेश्वर शर्मा को मर्यादा में रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो जैसी सोच रखता है, उसे दूसरे भी वैसे ही दिखाई देते हैं।

विश्वास शर्मा का बयान परिवार के साथ गरबा में आएं मुस्लिम

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ”मैं बयान से नहीं मुकरता। मेरे बयान को पूरा सुनिए। यह सनातन का महापर्व है। इसमें सनातनी हिंदू पूरे परिवार के साथ मां जगदंबा के लिए आते हैं। ये मनोरंजन नहीं है।

मुसलमान लड़कों को सनातन से इतना ही लगाव हो गया है तो अकेले ही क्यों आते हैं। आओ, अपनी बहन-बेटियों, माता-पिता को लेकर आओ और गरबा देखने मत आओ, बल्कि स्वयं माता जगत-जननी की आराधना करो। मां जगदंबा का प्रसाद लो। अगर तुम गरबे में आकर हिंदू बेटियों के साथ छेड़खानी करोगे तो हिंदुस्तान के छोरे सनातन की रक्षा के लिए तैयार हैं।

भाजपा विधयक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान पर अड़े रहते हुए कहा ”मैं बयान से नहीं मुकरता।उन्होंने कहा कि गरबा मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि सनातन धर्म का एक पवित्र महापर्व है जहाँ लोग सनातनी आस्था के साथ आते हैं।

उन्होंने मुस्लिम समाज के युवाओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गरबा से वाकई लगाओ है तो वे अकेले आने के बजाय अपने पुरे परिवार माता पिता और बहन बेटियों को भी साथ में लेकर आए और वहाँ आकर जगत-जननी माँ दुर्गा की सच्ची आराधना करें।

विधयक ने सख्त चेतावनी देते हुए आगे कहा कि यदि कोई गरबा पंडालों में आकर हिंदू बेटियों के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी या छेड़खानी करने की कोशिश करेंगे तो देश के नौजवान सनातन संस्कृति और अपनी बहनों की रक्षा के लिए मुंहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।