2027 के चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान
नई दिल्ली: इस योजना के तहत महिलाओ को हर साल ₹40000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। अखिलेश यादव का यह बड़ा चुनावी वादा ठीक ऐसे समय पर आया है जब वर्तमान योगी सरकार भी महिलाओ को ₹50000 देने की एक नहीं योजना पर विचार कर रही है। दोनों ही दाल आगामी चुनावो को देखते हुए महिलाओ कोआकर्षित करने की होड़ में है।
उन्होंने याद दिलाया की उनकी पुरानी सरकार महिलाओ को हर महीने ₹500 की पेंशन देती थी। अब इस योजना को नए रूप में लाया जाएगा जिसके तहत महिलाओ को हर महीने ₹3000 दिए जायंगे। अखिलेश यादव ने कहा की पुरानी बकाया राशि और ब्याज को मिलाकर कुल रकम को सालाना ₹40000 तक पहुंचने का लक्ष्य होगा।
उन्होंने कहा की जब सरकार बड़े उधोगपतियों के लाखो करोड़ रूपये के कर्ज माफ़ कर सकती है तो गरीब महिलाओ को भी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। अखिलेश ने मांग की कि देश के संसाधनों का इस्तेमाल महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की लिए हो। अपनी पुरानी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने याद दिलाया की उनके कार्यकाल में छात्रों को लैपटॉप कन्या विधा धन और छात्राओं को कई तरह की आर्थिक सहायता दी गयी थी।
इसे भी पढ़ें: हिंद महासागर में शांति की सबसे बड़ी गारंटी भारत, नौसेना की तारीफ में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इस प्रस्ताव के अनुसार योग्य महिलाओ को चुनाव से ठीक पहले ₹20000 की पहली क़िस्त दी जाएगी। इसके बाद राज्य में दोबारा सरकार बनने पर ₹10000 की तीन और किस्ते दे जाएँगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें खुद का छोटा काम या स्वरोजगार शुरू करने में मदद करना है है। हालंकि इस योजना पर अभी सरकार की तरफ से आखिरी फैसला और आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
