प्रयागराज: जनसमस्याओं और पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज: जनसमस्याओं और पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अगुवाई में बिजली, पानी की समस्या, पेपर लीक, यूजीसी से जुड़े मुद्दों, बढ़ते अपराध तथा निर्दाेष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने के विरोध में महामहिम राश्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सोरांव को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उपरोक्त जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जाए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उचित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी कार्यकर्ता जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर सोरांव की विधायक श्रीमती गीता पासी, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह बच्चा यादव, अमर सिंह यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, मनोज पाण्डेय, शांति प्रकाश पटेल, प्रदेश सचिव मेराज आरिफ,

संगम लाल मौर्य, सुभाष यादव, बाबा साहेब अध्यक्ष खिन्नी लाल पासी,राजेश सरोज, रवीन्द्र मिश्र, जीत लाल पासी, के.एल. पटेल, दयाशंकर पासी, टी.एन. यादव, जयकरन पटेल,प्रमोद पटेल, धर्मेन्द्र यादव, अमरेन्द्र यादव, किशन यादव, मेराज भाई, श्रीमती कमला यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।