प्रियंका टिबरीवाल का आरोप: TMC एजेंटों को दी जा रही हैं वोटर स्लिप

प्रियंका टिबरीवाल का आरोप: TMC एजेंटों को दी जा रही हैं वोटर स्लिप

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: एंटली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल ने कहा, मैंने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि कुछ BLO अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। वे वोटर स्लिप TMC एजेंट को दे रहे हैं और वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हिंदुओं को यह वोटर स्लिप न मिले। मैंने इसे लेकर चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

प्रियंका टिबरीवाल पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक सक्रिय चेहरा हैं और कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकील भी हैं। वह इससे पहले भवानीपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण चर्चा में रही थीं। एंटली क्षेत्र में इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, और इस तरह की शिकायतों ने वहां के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।