पुश्तैनी जमीन बेचने का वादा: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत
नई दिल्ली: फिल्म अता पता लापता से जुड़े चेक अनादर के मामले में मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को सर्वोच्च न्यायालय से बुधवार को सख्त हिदायतों के साथ कुछ राहत मिली है।
शीर्ष अदालत ने उनके पूर्व के आचरण को लेकर भारी नाराजगी जाहिर की। सुनवाई के दौरान स्वयं मौजूद राजपाल यादव ने अदालत के समक्ष 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट DD प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही उनके साथ आए एक खरीदार द्वारा आगामी सोमवार तक आरटीजीएस RTGS के जरिए शिकायतकर्ता के खाते में 85 लाख रुपये भेजने की जिम्मेदारी ली गई। इस प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें फिलहाल जेल जाने आत्मसमर्पण से छूट दे दी है।
हालांकि, पीठ ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि कुल 2 करोड़ रुपये की यह देनदारी 13 अक्टूबर तक हर हाल में चुकता हो जानी चाहिए जिसके बाद ही दिल्ली उच्च न्यायालय की सजा के खिलाफ उनकी मुख्य याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
पुश्तैनी जमीन बेचकर कर्ज चुकाएंगे राजपाल यादव
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभिनेता राजपाल यादव ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्या और जस्टिस वी मोहना की बेंच को बताया कि वे शिकायतकर्ता का पूरा बकाया चुकाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच रहे हैं जिसके बिकते ही वे सारा पैसा लौटा देंगे।
उनके वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि उनके पास फिलहाल 1.15 करोड़ रुपये हैं और 30 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली इस संपत्ति की रजिस्ट्री पितृपक्ष के कारण रुकी हुई है।
इसे भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू टेस्ट की जांच के लिए ₹3,000 से ज़ादा पैसे लेने पर होगी कार्रवाई
जो नवरात्र शुरू होते ही पूरी हो जाएगी और वे इसके लिए बैंक गारंटी देने को भी तैयार हैं। कोर्ट ने उनके इस प्रस्ताव को मंजूर करते हुए उन्हें सजा से राहत दे दी है।
चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राजपाल यादव पर उनके 7 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं और अदालत को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
इस पर राजपाल यादव के वकील ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा उनके क्लाइंट की खराब किस्मत की वजह से हुआ है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि राजपाल यादव ‘अता पता लापता’ नाम की एक फिल्म बनाना चाहते थे और यह दोनों पक्षों का एक साझा प्रोजेक्ट जॉइंट वेंचर था।
वकील की इस दलील पर चीफ जस्टिस CJI सूर्यकांत ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिल्म का तो पता नहीं लेकिन अब तो पूरा पैसा ही ‘लापता’ हो गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
