लोकसभा से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पास, कार्यवाही कल तक स्थगित

लोकसभा से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पास, कार्यवाही कल तक स्थगित

लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो गया है, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है

नई दिल्ली: संसद के निचले सदन लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को भारी हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है।

इस नए और सख्त विधेयक का मुख्य उद्देश्य देश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में होने वाली धांधली को पूरी तरह रोकना है।

संसद के निचले सदन लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 भारी हंगामे के बीच ध्वनिमुद्रण से पास कर दिया गया है।

इस नए विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली रोकने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिसके तहत दोषियों को 10 साल तक की कैद और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है।

साथ ही, संगठित अपराधों से जुड़े मामलों में 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का प्रावधान भी शामिल है।

सदन में इस दौरान विपक्ष की तीखी नोंकझोक और हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसके बाद कार्यवाही को निर्धारित समय के लिए स्थगित कर दिया गया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।