नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर बड़ा निशाना साधा। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में आयोजित किया गया था, जिसका नाम ‘हरा भारत स्वराज’ था।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS देश के 150 करोड़ लोगों पर जबरदस्ती अपनी सोच और अपनी बातें थोपने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को यह तय करने का पूरा हक है कि वह अपना जीवन कैसे जीना चाहता है।
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के विचारों का उदहारण देते हुए कहा
कांग्रेस सांसद ने महात्मा गांधी के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक जीवित प्राणी एक अद्वितीय इकाई है, जिसका सत्य के प्रति अपना अलग मार्ग होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के सच को जानने का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि हर कोई अपनी परिस्थितियों, अनुभवों और संघर्षों के आधार पर अपनी सच्चाई जानता है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सिस्टम पर नियंत्रण रखने वाले लोगों का एक समूह यह मान बैठा है कि वे हर किसी की सच्चाई से वाकिफ हैं और इसी भ्रम के चलते रोजाना छात्रों व अन्य लोगों पर हमले किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ‘स्वराज’ शब्द का सही मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि स्वराज का असली अर्थ ‘स्व पर राज’ है, जिसका मलतब है-खुद पर नियंत्रण रखना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना। महात्मा गांधी भी यही चाहते थे कि देश का हर नागरिक इसी रास्ते पर चले।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.