वंदे मातरम पर शिवसेना UBT ने किया अपना स्टेंड क्लियर
नई दिल्ली: वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस का बचाव करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया की जब लोकसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल आ रहा था तब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री खुद सदन में मौजूद क्यों नहीं थे जो कि इस राष्ट्रीय गीत का सीधा अपमान है।
आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए पूछा कि उनका वंदे मातरम से क्या नाता है और उनके कोन से क्रांतिकारी नेता थे जो इसे गाते हुए देश के लिए फांसी पर चढ़ गए।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस बात का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के दो छंदों को शामिल करने का सुझाव गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने दिया था, क्योंकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमें इस पर गर्व है।
वहीं दूसरी ओर, बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने पलटवार करते हुए कहा कि आज 1937 नहीं बल्कि 2026 है और जब कानून बन चुका है कि इस राष्ट्रीय गीत को पूरा गाया जाएगा, तो कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति के तहत विशेष धर्म को खुश करने के लिए ऐसा विवाद खड़ा कर रही है।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ के इकोगार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, हज़ारो युवा जुटे
इससे पहले, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्ट किया था कि 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर ही इसे लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था।
कांग्रेस नेता ने साफ़ किया कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में वंदे मातरम को लेकर पूरी चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के प्रस्ताव की मुख्य बातें पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई विवाद नहीं है और कांग्रेस का आज भी इस पर स्पष्ट रुख है.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
