अगले दो दिन रायबरेली में रहेंगे राहुल गांधी, पढ़िए क्या है दौरे की खास वजह

अगले दो दिन रायबरेली में रहेंगे राहुल गांधी, पढ़िए क्या है दौरे की खास वजह

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। स्थानीय प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।

अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी जिला विकास समन्वय और दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

दिशा बैठक और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राहुल

दिशा बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति और पिछले निर्देशों पर हुई कार्रवाई की विभाग-वार रिपोर्ट पेश की जाएगी। पिछली बैठक की अध्यक्षता अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की थी।

समीक्षा के अलावा, राहुल गांधी अपने दो दिनों के दौरे के दौरान शिवगढ़ और महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे वहाँ के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनेंगे और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग विभागों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं ताकि विकास योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति को बैठक में रखा जा सके।

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा

राहुल गांधी का यह दौरा राज्य के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हो रहा है, इसलिए रायबरेली के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लोगों से सीधे बातचीत करने से उन्हें जनता की समस्याओं और चुनौतियों का सीधा फीडबैक मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले राहुल गांधी 19 और 20 मई को दो दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश गए थे जहाँ उन्होंने रायबरेली के बछरावां में अपने सांसद फंड से बने एक मैरिज हॉल का उद्घाटन किया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।