इंदौर में आज राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ शिक्षा के मुद्दों पर युवाओ से सीधा संवाद

इंदौर में आज राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ शिक्षा के मुद्दों पर युवाओ से सीधा संवाद

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर शहर आ रहे है जहां वे शाम 5:00 बजे राजीव ग़ांधी सर्कल के पास स्थित भारत जोड़ो मैदान में युवाओ के साथ एक खास बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम को ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया गया है जिसमे वे युवाओ से नौकरी परीक्षाओ में धांधली और पढाई-लिखाई से जुडी दिक्कतो पर आमने-सामने बातचीत करेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम शनिवार को इंदौर में आयोजित हो रहा है। प्रशासन द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अनुमति न दिए जाने के बाद, कांग्रेस इकाई ने क्षेत्रीय पार्क के सामने अस्थायी जमीन लेकर इस कार्यक्रम की व्यवस्था की है।

‘एक्स’ पर संदेश और नई तारीख

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जब व्यवस्था से उम्मीद टूटने लगे, तब बदलाव की आवाज उठती है और आज इंदौर में छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे। मूल रूप से यह कार्यक्रम 12 सितंबर को होना था, जिसे प्रशासनिक कारणों से टालकर 19 सितंबर किया गया।

वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहल पर युवाओं के लिए राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड पर शाम 5 बजे से इस कार्यक्रम का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राहुल गांधी देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार युवाओ से मिल रहे है। इंदौर से पहले वे कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे जैसे बड़े शहरो में छात्रों के साथ ऐसी बैठके कर चुके है। इसी सिलसिले में उन्होंने 22 अगस्त को पुणे में खासतौर पर छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं