नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के संसद मार्च के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा तंज कसा है
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है, जिसे लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गंभीर गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय करते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
इसी मांग के तहत 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान सुरक्षा बलों और छात्रों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।
इस घटनाक्रम के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शिक्षा मंत्री पर तीखा तंज कसा है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना नहीं आता, क्योंकि आरएसएस सिर्फ दया याचिका (मर्सी पिटीशन) लिखना सिखाता है।
संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर हमलावर है और परीक्षा धांधली पर जवाबदेही तय करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना चुका है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.