बिहार के जख्मी छात्रों संग राहुल: कहा- ‘हक की लड़ाई रहेगी जारी’

बिहार के जख्मी छात्रों संग राहुल: कहा- ‘हक की लड़ाई रहेगी जारी’

बिहार: राहुल गांधी ने बिहार में छात्रों के आंदोलन के दौरान जख्मी हुए युवाओं से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ये छात्र परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ शांति से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

राहुल गांधी का तीखा हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लाठियों और गोलियों से कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें सेना में जाने का सपना देखने वाला एक ऐसा युवा भी शामिल है जिसके पैर में एके-47 से गोली मारकर उसका सपना तोड़ दिया गया। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि निष्पक्ष अवसर और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग करने वाले युवाओं पर गोलियां चलाने की क्या आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि इस बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी केवल कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती, क्योंकि यह कार्रवाई या तो उच्च स्तर के आदेशों का परिणाम है या फिर सत्ता की घोर नाकामी।

बिहार कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी ने पीड़ित छात्रों का दर्द समझा है और वे युवाओं के हक, साफ-सुथरी परीक्षा व्यवस्था व न्याय के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी को सचेत करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने वाली सरकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ता है और वह समय जल्दी ही आने वाला है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B