राजभर का अखिलेश पर बड़ा दावा: यूपी में कभी नहीं आएगी सपा की सरकार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 26 नवंबर को घोषणा पत्र ‘प्रण-पत्र’ जारी करने के ऐलान पर तीखा पलटवार किया है।
राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव चाहे घोषणा पत्र जारी करें या कुछ भी कर लें, आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार किसी भी हाल में नहीं बनने वाली है।
उन्होंने पिछली सपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि जब वे सत्ता में थे, तब प्रदेश में दंगे हुए और गुंडागर्दी का बोलबाला रहा, जिससे तंग आकर जनता उनसे पूरी तरह ऊब चुकी है।
सपा शासन में जंगलराज का आरोप
राजभर ने आगे बोलते हुए कहा कि सपा शासनकाल के दौरान आम जनता, व्यापारी और नौजवान खुद को असुरक्षित महसूस करते थे, क्योंकि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था।
इसे भी पढ़ें: उन्नाव में स्लीपर बस हादसा: झपकी आने से पलटी बस, सीएम योगी ने जताया शोक
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास, सुरक्षा और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और डबल इंजन सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है।
सुभासपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि सपा के वादों और ‘प्रण-पत्र’ पर अब प्रदेश की जनता भरोसा नहीं करने वाली है, क्योंकि उनके पिछले कार्यकाल के काले कारनामे जनता भूली नहीं है।
आगामी 2027 के चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती के साथ एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष के तमाम दावे धरे के धरे रह जाएंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
